पानरवा। फर्जी जीएसटी अधिकारी पकड़ा, छोटे-मोटे किराना व्यपारियो से करता था अवैध वशूली।

न्यूज नेटवर्क पानरवा

पानरवा थाना क्षेत्र के अंबासा गांव में फर्जी जीएसटी अधिकारी बन  किराना व्यापारियों से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। पानरवा थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि अंबासा निवासी अल्पेश पटेल की दुकान पर उक्त आरोपी ने जीएसटी के बिल मांगे,  साथ ही  बिल ना होने पर कार्यवाही करने का दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की।

शंका होने पर किराणा व्यवसायी में डैया  चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह को फोन पर सूचना दी। 

सूचना पर  मौके पर पहुंचे पुलिस जाब्ते को पूचताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बहादुर सिंह पुत्र सोमचंद जाति पढ़ वाला निवासी पाल पादर थाना बिछीवाड़ा डूंगरपुर को गिरफ्तार किया। 

 पुलिस की पूछताछ में सामने आया की लोक डाउन में इसने कई व्यपारियो से पेशे एटने की कोसिस की है। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

See More

Latest Videos