बाग़पुरा-पिता की तबियत खराब होने पर हॉस्पिटल ले जाते समय कार नाले में गिरी, दंपती की मौत, गाड़ी चला रहा पुत्र गंभीर घायल
Total Views : 11,790
Zoom In Zoom Out Read Later Print

विक्रम सिंह भागरोत/ पवन लोहार

अल  सुबह बागपुरा थाना क्षेत्र से एक कार दुर्घटना में  दंपती की  दर्दनाक मौत की खबर से बाग़पुरा सहित क्षेत्र में शौक की लहर फेल गई,  पर्यूषण पर्व में हुए ऐसे हादसे से समाजजन स्तब्ध है। 

थाना अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि   बाघपुरा निवासी महेंद्र सिंह  कोठारी पिता स्व.  पदम सिंह  कोठारी एवं  मंजू देवी पत्नी  महेंद्र सिंह जी कोठारी सोमवार सुबह बागपुरा से उदयपुर आते समय सैलाना मोड़ मे गाड़ी अनियंत्रित हो कर नाले में गिर गई। घटना से दंपति की  की मौके पर ही मौत हो गई। वही चालक पुत्र शैलेष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। घटना  की सूचना पर बागपुरा थाना सहायक उप निरीक्षक हेमेंद्र मीणा  एवं हेड कांस्टेबल गोपाल माली मौके पर पहुंचे तथा दोनों शवों को मोर्चरी पहुँचाया, वही  गंभीर रूप से घायल पुत्र को उदयपुर इलाज हेतु रेफर किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवो का झाडोल पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।