न्यूज नेटवर्क कोल्यारी
फलासिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोल्यारी में एक घर मे 3 फीट लंबी नागिन ने कोहराम मचा दिया। घर की दीवाल में एक बिल में नागिन के फुफकार की आवाज सुनने के बाद घर वाले दहशत में आ गए।
जानकारी के अनुसार कोल्यारी निवासी शकंर लाल जोशी के मकान पर साँप मिलने की सूचना फलासिया के स्नेक केचर कमलेश जेन को मिली।
सूचना पर कोल्यारी पहुँचे जैन ने बताया कि मकान की दीवाल में नागिन कई समय से अपना आशियाना बनाए बेठी थी। घर वालो को इसके मूवमेंट का पता करीब 12 बजे चला। मोके पर पहुँचे स्नेक केचर कमलेश ने नागिन को करीब 2 घंटे की मस्कत कर रेस्क्यू किया और गांव के बाहर जंगल में छोड़ा। कमलेश जेन के साथ विक्रम लोहार भी मौजूद रहे।
न्यूज फलासिया के पाठक अपने आस-पास में साँप का रेस्क्यू के लिए कमलेश जैन फलासिया से संपर्क कर सकते है। मोबाइल नम्बर 9414934519।