रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू), झाड़ोल
उदयपुर। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान, उदयपुर के उपाध्यक्ष अनिल पारिख को प्रतिष्ठित “हीरोज ऑफ India अवॉर्ड्स–2026” से सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर अभिषेक सोनी एवं वीरेन्द्र सिंह ने उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।
वृक्षम अमृतम संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपेश शर्मा ने बताया कि अनिल पारिख को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जनहित कार्यों तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के सम्मान स्वरूप यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उनके कार्यों ने समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संचार किया है तथा अनेक लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा दी है।
संस्थान के मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है, जो अपने कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
