बिछीवाडा में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शहतूत बावड़ी की हुई सफाई
Total Views : 119
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

फलासिया। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा में बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन के पास स्थित शहतूत बावड़ी पर वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा, सहायक विकास अधिकारी बाबूलाल, सहायक विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र भील, प्रशासक मोतीलाल डगाचा एवं ग्राम विकास अधिकारी भैरूलाल मेघवाल के निर्देशन में बावड़ी परिसर की साफ-सफाई करवाई गई। इस दौरान बावड़ी में उगी हुई बड़ी-बड़ी झाड़ियों एवं टहनियों को काटकर हटाया गया तथा बावड़ी एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

सफाई अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, नरेगा लेबर मेट तथा ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे और अभियान में सहयोग प्रदान किया। अधिकारियों ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और सार्वजनिक जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।