ग्रामीण सेवा शिविर में तीन वृद्धजनों की वर्षों पुरानी पेंशन समस्या का समाधान
Total Views : 166
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू), झाड़ोल

चंदवास शिविर में हुआ सत्यापन, अब फिर से मिलेगी पेंशन की राशि; ग्रामीणों ने सराहा प्रशासनिक पहल

झाड़ोल | झाड़ोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चंदवास में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। सबसे बड़ी राहत उन तीन वृद्ध महिलाओं को मिली, जो लंबे समय से वृद्धावस्था पेंशन के लाभ से वंचित थीं।

शिविर के दौरान राजुड़ी बाई, सवली बाई और हरकू बाई का आवश्यक सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी लंबित पेंशन संबंधी समस्या का समाधान हो गया और अब उन्हें पुनः पेंशन का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे लाभार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।

शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गायरी, जिला मंत्री अरविंद जोशी, प्रशासक गीता देवी वडेरा, भू-अभिलेख निरीक्षक सुरेश मेघवाल, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, सहायक विकास अधिकारी बंशीलाल डामोर, ग्राम विकास अधिकारी लोकेश कुमावत, कनिष्ठ सहायक भरत सिंह झाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया तथा प्रशासन द्वारा गांव स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल की सराहना की।