एनपी न्यूज 24 की खबर का असर: जेतावाडा के लुनियारा में दो साल से बंद हैंडपंप हुआ चालू, ग्रामीणों को मिली राहत
Total Views : 135
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

फलासिया। ग्राम पंचायत जेतावाड़ा के राजस्व गांव लुणियारा में पिछले दो वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप की समस्या को एनपी न्यूज 24 द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया।

गौरतलब है कि गांव में उदेक पुत्र नानजी पिता खेमा भगोरा के मकान के पास स्थित हैंडपंप पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा था, जिससे करीब 25 से 30 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग एवं प्रशासन को शिकायतें भी दी थीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।

समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हैंडपंप की मरम्मत करवाई। अब हैंडपंप से पुनः पानी मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों ने एनपी न्यूज 24 एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने से समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।

"समस्या उठाओ, समाधान पाओ" अभियान के तहत एनपी न्यूज 24 लगातार आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।