दमाणा में हुआ सघन वृक्षारोपण।
Total Views : 937
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/गजेन्द्र मालवीय - डेस्क

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान के अंतर्गत स्थानीय उपखंड झाड़ोल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दमाणा और ग्राम पंचायत दमाणा के सांझें प्रयासों से सघन वृक्षारोपण विद्यार्थियों और नरेगा मजदूरों द्वारा किया गया जिसमे जिसमे नीम,करंज,जामुन,सीताफल आदि के फलदार व छायादार 300 पौधे लगाए गए,कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच खातू देवी, खेमराज धागी,पर्वत सिंह,,जोधसिंह स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष जोशी,अध्यापक गोपाल जोशी, केशू लाल प्रजापत,वंदना मेघवाल,लोकेश पारगी,मुरली जोशी, कोवीद जोशी,प्रकाश लखारा,राजेन्द्र कुमार जैन स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र से गुलाब देवी, नारायणी देवी तथा स्वास्थ्य विभाग से मनीषा जोशी, कमला देवी आदि सहित ग्रामीण, एसएमसी सदस्य एवम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे,मौजूदा समस्त विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधो की सुरक्षा की शपथ भी ली गई,स्थानीय प्रधानाचार्य द्वारा छात्र छात्राओं ओर स्थानीय लोगो को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने और उन्हें सुरक्षित बड़े करने की अपील भी की गई साथ ही सघन वृक्षारोपण में सहयोग हेतु स्थानीय ग्राम पंचायत का आभार जताते हुए शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।