पंचायत के 5 साल का हिसाब अब जनता मांगेगी!
Total Views : 405
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

विकास के दावों की होगी पड़ताल, गांव-गांव से उठेंगे सवाल… अब जवाबदेही की बारी

NP NEWS 24 — सच का सारथी अब ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों और जनता की समस्याओं को लेकर एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। पांच साल का कार्यकाल… पांच साल के विकास के दावे… लेकिन जमीन पर कितना बदला गांव? यही सवाल अब सीधे जनता के बीच उठेगा।

ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों के दौरान कितने विकास कार्य हुए? कितने काम पूरे हुए और कितने आज भी अधूरे पड़े हैं? गांव की सड़क, नाली, पानी, बिजली, सफाई, सार्वजनिक सुविधाएं और अन्य मूलभूत समस्याओं में कितना सुधार हुआ? क्या योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा या फिर विकास के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए?

अब इन सवालों पर जनता की जुबानी, जनता के बीच और जनता के सवालों के साथ चर्चा होगी।

अब जनता पूछेगी—पांच साल में आखिर हुआ क्या?

जनता दरबार कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया जाएगा। ग्रामीण अपनी समस्याएं, शिकायतें, सुझाव और सवाल खुलकर सामने रख सकेंगे।

सवाल होंगे सीधे—