रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल
ओगणा | भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल ओगणा द्वारा ग्राम पंचायत बिरोठी स्थित विरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सादगी एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही मंडल के विभिन्न बूथों पर भी अंबेडकर जयंती मनाई गई और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी नीलम राजपुरोहित, मंडल संयोजक शेर सिंह सोलंकी, मंडल महामंत्री दिनेश गरासिया, पूर्व मंडल महामंत्री मांगीलाल पटेल, शांतिलाल गरासिया, भाजयुमो मंडल महामंत्री मंगलाराम खराड़ी, किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री नरपत सिंह सोलंकी, बिरोठी सरपंच नाथूलाल गमार, बूथ अध्यक्ष वाल सिंह सोलंकी, भेरूलाल खराड़ी, रमेशचंद्र भजात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
