मंशापूर्ण बालाजी धाम कोल्यारी में शनिवारिय सुंदरकांड का 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई प्रसादी
Total Views : 57
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

कोल्यारी । श्री राम बजरंग सेवा समिति कोल्यारी के तत्वावधान में मंशापूर्ण बालाजी शनिवारिय सुंदरकांड मंडली के द्वारा अखण्डित अनवरत  11 वर्ष पूर्ण होने पर हवन महाआरती  के पश्चात पूरे गाँव की भोजन प्रसादी सभी ग्रामवासियों के सहयोग से सम्पन्न हुई ध्यातव्य है कि 11 वर्ष पूर्व अक्षय तृतीया पर शुरू किए गए शनिवारिय सुंदरकांड पाठ का मंदिर व घर घर जाकर मंडली ने नियमित पाठ किया व एक भी शनिवार खंडित नही हुआ,कोरोना जैसी महामारी में भी दूर दूर बैठकर 10 व 5 लोगो के द्वारा भी इस पाठ को नियमित रखा इस कार्य से प्रेरित होकर बालाजी के भक्त थावरचंद सुथार की प्रेरणा से गांव के सभी लोगो ने अपना अंशदान देकर पुरे गांव का भोज करवाया, व बालाजी को विशेष आंगी धराई गई इस अवसर पर संरक्षक भोपाल सिंह शक्तावत,नारायण लाल पुजारी, डॉ बाल गोपाल शर्मा,सेवक दीपक वैष्णव, दिव्यांश वैष्णव, गौरव वैष्णव  ,राजेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा,शुभम शर्मा,हित शर्मा,अशोक लोहार,हिमान्शु सुथार,अविनाश सुथार,राधेश्याम वैष्णव,नारायण लोहार, वेभव शर्मा,वेभव शर्मा, राहुल पुजारी सहित सेकड़ो भक्त मौजूद थे उक्त जानकारी मुख्य पुजारी लीला शंकर पुजारी ने दी।।