फलासिया क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत
Total Views : 881
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24 गजेन्द्र/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

फलासिया। उपखंड मुख्यालय फलासिया क्षेत्र में गत रात्रि में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानाकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-58 पर बिछीवाड़ा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। हादसा रात्रि करीब 11 बजे लगभग हुआ। दो बाइक तेज रफ्तार आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उस पर सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फलासिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है। दुर्घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को झाड़ोल के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मृतकों की पहचान अनिल कटारा, अक्षय अंगारी और यशवंत हिमात के रूप में हुई है, जबकि मोहित अंगारी घायल बताया जा रहा है। सभी युवक फलासिया क्षेत्र के बस्ती गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

फलासिया थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।