एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
कांग्रेस में बढ़ा जनाधार, भाजपा कार्यकर्ता ने भी थामा कांग्रेस का हाथ
झाड़ोल-फलासिया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी को डूंगरपुर जिले का प्रभारी तथा आदिवासी कांग्रेस कमेटी का संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने पर झाड़ोल और फलासिया क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झाड़ोल व फलासिया के संयुक्त तत्वावधान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दरांगी का माला, पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि दरांगी को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आदिवासी अंचल में कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगी।
स्वागत समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष नान सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष इंदर लोहार (पानारवा), मंडल अध्यक्ष शिवजी गरासिया, मंगलदास, एचटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश ननामा, संगठन महासचिव रमेश भूत, कार्तिक जैन (अभाव अभियोग ब्लॉक अध्यक्ष), नरेंद्र पटेल (संगठन महामंत्री), युवराज सिंह पवार (महासचिव), विक्रम सिंह पवार (अभाव अभियोग जिला उपाध्यक्ष), महेंद्र दर्जी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबू सिंह, पंचायत अध्यक्ष दुर्जन सिंह सिसोदिया, सरपंच डलीचंद दरांगी, मांदला सरपंच कन्हैया लाल आहारी, जोरावर सिंह, लाखन लुनात, अशोक बरांडा, कमियां लाल, शंभू सिंह, सुखलाल गरासिया, खेमजी वडेरा, शांतिलाल दामा, महावीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय और गर्म हो गया जब भाजपा के कार्यकर्ता हरीश चंद्र वडेरा (उपला सड़ा) ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
सभा के अंत में नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
