बड़ी खबर : पंचायत–निकाय चुनाव पर मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान
Total Views : 354
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

राज्य में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जिला प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने साफ संकेत दिए हैं कि चुनाव जल्द कराए जाएंगे।

मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि यदि कोई तकनीकी अड़चन सामने नहीं आती है, तो चुनाव प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी चुनाव निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार ही संपन्न होंगे।

मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर अब तैयारियां भी तेजी पकड़ सकती हैं, जिससे आने वाले समय में चुनावी माहौल और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं।