झाड़ोल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, जिलाध्यक्ष चयन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
Total Views : 850
Zoom In Zoom Out Read Later Print

झाड़ोल - पवन लोहार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत आज झाड़ोल में जिलाध्यक्ष चयन हेतु एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर यशोमती ठाकुर (पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर चेतन डूडी (पूर्व विधायक) शाम 5 बजे डाक बंगले में पहुँचे।

यहाँ उन्होंने झाड़ोल ब्लॉक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन राय ली और चर्चा की।

बैठक में पीसीसी सदस्य, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रधान, उप प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी, पूर्व प्रधान, पूर्व उप प्रधान, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, अग्रिम संगठनों — सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

झाड़ोल से जिलाध्यक्ष पद के लिए पीसीसी सदस्य रामलाल गाडरी और जिला महासचिव डॉ. रंजीत जैन ने आवेदन किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, वरिष्ठ नेता प्रवीण सरनोत, पीसीसी सदस्य रामलाल गाडरी, सुनील भजात, शंभुलाल प्रधान, सोहन तेली, डॉ. रंजीत जैन, राजकुमार जैन, पंकज जोशी, लक्ष्मीनारायण पुरोहित, ललित शर्मा, सुरेश पंड्या, पुष्कर पालीवाल, गोपाल पंडित, राहुल कोठारी, हिम्मत जन्नावत, जशवंत सिंह झाला, पुष्कर डामोर, देव राज, रेवाशंकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।