कोल्यारी : गरबा मंडल में हुआ विचित्र वेशभूषा में जाकियो का प्रदर्शन गरबे की बढ़ाई रौनक
Total Views : 690
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट दर्शन जैन।कोल्यारी

   जय श्री अंबे गरबा मंडल में जो नो दिवसीय गरबे में ,पांचवें दिन गरबे में सर्वप्रथम मातारानी जी की महाआरती की गई! उसके बाद छोटी-छोटी बालिकाओं से गरबा प्रारंभ किया गया ! जिसमें सर्वप्रथम नो कन्याओ ने गरबा किया! उसके बाद महिला व पुरुषों ने गरबा नाचना प्रारंभ किया! इसमें विचित्र वेशभूषा में जाकियो का प्रदर्शन किया गया! व कालिका माता का भी प्रदर्शन हुआ! व गरबे की रौनक बढ़ाई उसके बाद महिलाओं द्वारा ,सर्वप्रथम रास गरबा, फिर डांडिया रास, उसके बाद तीन ताली, गरबा खेला गया व गुजराती डांस किया गया !जिसमें कुछ भामाशाह द्वारा गरबे में  पारितोषिक भी वितरित किया गया! गरबे में जय श्री अंबे गरबा मंडल के महिला व पुरुष का ग्रुप मौजूद रहा, सभी इसमें कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित गरबे का देख किया गया! उसके पश्चात गरबे  का समापन किया गया!