रिपोर्ट: नितेश पटेल। उदयपुर
उदयपुर।ब्यूटीशियन और मेकअप के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए अपने हुनर को निखारने और नई तकनीकों को सीखने के लिए एक दिवसीय एयर ब्रश एचडी ब्राइडल मेकअप बेसिक्स टू एडवांस्ड मास्टर क्लास का आयोजन परंपरा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स उदयपुर में किया गया।
जिसमें ब्यूटी व्यवसाय को कम समय में और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए जरूरी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की इवेंट ऑर्गेनाइजर सपना सोनी ने बताया की इसमें करीब 80 से अधिक ब्यूटी व्यवसाय से जुड़े लोगो ने भाग लिया।मास्टर क्लास में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑक्सी ग्लो कंपनी की ओर से कॉम्प्लिमेंट्री गिफ्ट भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया ऑफ द नेशन 2025 की मिसेज ट्रेंडसेटर सिल्वर 2025 रानी मीणा थी।जिनका स्वागत अभिनंदन ऑक्सी ग्लो कंपनी की नेहा ने मोमेंट देकर व उपरना पहनाकर किया।
एमएचए प्रमाणित मेकअप आर्टिस्ट सुनीता वैष्णव एवं प्रमाणित मेकअप आर्टिस्ट तनिषा वैष्णव ने क्लास दी।
वही मंच संचालन जया पालीवाल व राकेश जैन ने किया।इवेंट ऑर्गेनाइजर सपना सोनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
वही मुख्य अतिथि रानी मीणा ने अपने जीवन में आई कठिनाइयां व अपने जीवन का परिचय देते हुए किसी भी कठिनाई में बिना डरे आत्मनिर्भर बनने वह अपने सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया।कहा कि कोई भी महिला अगर शादी के बाद भी अपने सपने को साकार करना चाहती है तो वह दृढ़ संकल्प कर ले तो वह पूरा कर सकती है।
वही मेकअप आर्टिस्ट सुनीता वैष्णव,मेकअप आर्टिस्ट तनिषा वैष्णव,ब्राइडल मॉडल बिंदडी सॉन्ग की अभिनेत्री किरण गोस्वामी एवं ब्राइडल मॉडल रीतिका व्यास का स्वागत टीम के सदस्य रेखा वैष्णव,शीतल वैष्णव,पूनम जैन,नितेश पटेल ने किया।वही क्लास के समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि एवं मेकअप आर्टिस्ट के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किए गए
वही महावीर जैन,राजकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
