सरदार पटेल जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग, मंत्री जोगाराम पटेल से मिलें पाटीदार समाज के युवा।
Total Views : 866
Zoom In Zoom Out Read Later Print

धरणेन्द्र जैन, खेरवाडा

खेरवाड़ा । श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान के विधि एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल से उनके जयपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रदेश संयोजक महेंद्र डांगी ने ज्ञापन पत्र सौंपा। मंत्री पटेल को समाज की पगड़ी पहनाकर व सरदार पटेल की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। बताया कि राज्य के TSP क्षेत्र में लगभग 25% आबादी OBC वर्ग की हैं लेकिन क्षेत्र की राजनीति में सभी प्रमुख पद आरक्षित होने की वजह से OBC वर्ग का नेतृत्व लगभग शून्य हैं। श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष कवि सुनील पटेल नेजपुर ने कहा की लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राजस्थान में राजकीय अवकाश घोषित होने से प्रदेश में सकारात्मक संदेश जाएगा। राजस्थान में पटेल, पाटीदार, डांगी, आंजना, कलबी व कुर्मी समुदाय की कुल 80 लाख आबादी हैं। दक्षिणी राजस्थान में ओबीसी समुदाय में लगभग 75 फ़ीसदी आबादी इस समुदाय की हैं। राजकीय अवकाश घोषित होने के साथ में विभिन्न योजनाओं का संचालन भी सरदार पटेल के नाम से किए जाने से समाज के युवा वर्ग को जोड़ा जा सकता है। 80 लाख की आबादी वाला यह समाज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को अपना आदर्श मानता हैं। ऐसे में 31 अक्टूबर को राजकीय अवकाश घोषित होने से प्रदेश के सभी 8 करोड़ लोगों की विश्वास की विजय होगी। मंत्री जोगाराम पटेल ने 31 अक्टूबर को राजकीय अवकाश होने में भरपुर समर्थन जताया। पटेल ने कहा की वे युवाओं के साथ खड़े हैं। उन्होंने भचड़ीया कार्यक्रम में आने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मसोटिया ने संगठन द्वारा किए जा रहें सामाज के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश प्रचारक पार्षद डायालाल पाटीदार नवाडेरा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, निलेश बेडवा सचिव रामजी भाई इंदौड़ा, संभाग अध्यक्ष हीरालाल खीरावाडा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश पटेल टाटिया, राकेश कुशलपुरा, राजेश चीखली,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुनील पटेल खेरवाड़ा मौजूद रहे।