पंचायत समिति खेरवाड़ा की मासिक बैठक में विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
Total Views : 680
Zoom In Zoom Out Read Later Print

धरणेन्द्र जैन, खेरवाडा

खेरवाड़ा । पंचायत समिति खेरवाड़ा की बैठक विकास अधिकारी शंकरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न फ्लैगशिप योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एबीसी कैटिगरी के तहत चयनित पूर्व वर्षों के बकाया IAY, CMBPL आवासों का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही आगामी वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्राप्त होने वाले लक्ष्य की पूर्व तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

 विमुक्त ,घुमंतू एवं अर्ध घुमन्तु आवासविहीन व्यक्तियों को भूखण्ड ,पट्टा उपलब्ध कराने हेतु सभी ग्राम पंचायत में सर्वे करवा कर पात्र परिवार को आगामी 2 अक्टूबर को महा अभियान के रूप में पट्टा जारी करने हेतु टाइम बांड प्रोग्राम के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।  पात्र परिवार को आबादी भूमि उपलब्ध कराने हेतु यदि ग्राम पंचायत में आबादी भूमि उपलब्ध नहीं है तो आज ही आबादी भूमि के प्रस्ताव तैयार कर तहसीलदार को उपलब्ध करवाते हुए सूचित करें। सर्वे के अनुसार कुल 25 परिवारों का चयन किया गया, जिसमें से 19 परिवार आबादी में निवासरत हैं उनमें से 10 परिवार को पूर्व में पट्टे जारी कर दिए गए हैं, साथ ही शेष वंचित 15 परिवारों को 2 अक्टूबर को पट्टे जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण करने की निर्देश दिए गए।

 संपूर्णता अभियान के तहत

डायबिटीज और हाइपरटेंशन की जांच करने हेतु  ब्लॉक cmho श्री अरुण कुमार द्वारा कैंप आयोजन करने एवं अधिक से अधिक जांच  करवाने हेतु आगामी 5 तारीख की मासिक बैठक में सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के सहयोग कर कार्यक्रम निर्धारित करने हेतु आवाहन किया गया और सत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने हेतु सहयोग का आग्रह किया गया वर्तमान में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एवं किसी स्थान पर इकट्ठे हो रहे पानी की सफाई कर डेंगू के प्रकोप से बसने हेतु विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

आंगनवाड़ी भवन में शौचालय निर्माण करने हेतु सत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने हेतु सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इसके लिए संबंधी तकनीकी सहायक सहयोग कर आगामी 20 दिवस में कार्य पूर्ण करने की निर्देश दिए गए । आयुष्मान आरोग्य मंदिर जो भवन डैमेज है या नकारा घोषित हो गए हैं उनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने हेतु संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में सफाई के टेंडर करने हेतु सर्वे कराकर दिनांक 5 सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट पंचायत समिति में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया एवं टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु सभी तकनीकी सहायकों को पाबंद किया गया।

 बैठक ब्लॉक सीएमएचओ अरुण कुमार मीणा ,अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल, सहायक विकास अधिकारी रमिला भणत, अरुण कुमार सिंह, मनीष व्यास SBM, ब्लॉक कोर्डिनेटर विकाश शर्मा ,ग्राम विकास अधिकारी मणिलाल, बनवारी लाल,मनीष मीना,प्रेमलता,सीता मीना, निखिल, दिलीप मीणा, अनिल मीणा, कांतिलाल के साथ में सभी ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।