राज्य की भाजपा सरकार गरीब एवं जनजाति के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं देना चाहती-गोविन्द सिंह डोटासरा
Total Views : 660
Zoom In Zoom Out Read Later Print

धरणेन्द्र जैन, खेरवाडा

खेरवाडा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार  गरीब, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व ओ बी सी के के बच्चों को अंग्रेजी व अच्छी  शिक्षा देकर भारतीय प्रशासनिक सेवाओं, राज्य के प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी नहीं देना चाहती है। 

डोटासरा आज ब्लॉक  कांग्रेस कार्यालय  खेरवाडा के नवीनीकरण भवन का उद्घाटन कर मुख्य अतिथि के पद से समारोह  को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गरीब एवं अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति व ओ बी सी के गरीब बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोले हैं, राज्य की भाजपा सरकार बन्द करना चाहती हैं। जिससे गरीबों के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित रखना चाहती हैं। लेकिन हम अंग्रेजी माध्यम के  विद्यालय बन्द नही होने देंगे। इसी प्रकार से पूर्व की कांग्रेस सरकार की जो महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाऐं थी उन्हें भी बन्द नही होने देंगे। इसके लिए आपका सहयोग होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता को अनावश्यक परेशान करती हैं तो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने विधायक डाक्टर दयाराम परमार से कहा कि आने वाले विधान सभा क्षेत्र सलूम्बर  के उप चुनाव  में सहयोग देने का आग्रह किया। इससे पूर्व  गोविन्द सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के भवन पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वजारोहण करने के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर  नवीनीकरण भवन के पट्टीका का अनावरण व फीता काट कर उद्घाटन किया। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के नवीनीकरण भवन के उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने अतिथियों का माला, साफा,शाल एवं तलवार भेंटकर स्वागत करने के बाद उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर  को अभी से

  बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत  करने की आवश्यकता है। तब  जाकर कांग्रेस के सरपंच, प्रधान जिला प्रमुख कांग्रेस पार्टी के बैठा सकेंगे। डाक्टर परमार ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि कांग्रेस बिना भवन के रहे, इसीको ध्यान में रखते हुए विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव दोनों  ब्लॉकों के लिए भवनों का निर्माण करवाया है। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा,ब्लॉक युवा कांग्रेस,  नगर कांग्रेस एवं ओ बी सी, अनुसूचित जाति, जन जाति संगठनों ने सामुहिक अलग अलग बडी माला मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह डोटासरा को पहना कर स्वागत। विशिष्ट अतिथियों का भी माला, साफा पहना कर स्वागत किया।गोविन्द सिंह डोटासरा के खेरवाडा पहुँचने पर पटाखे फोड़ कर, बाजा बजा कर तथा माला पहना कर ब्लॉक कांग्रेस सेवाद द्वारा जोर स्वागत किया। 

   समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अध्यक्षता विधायक डाक्टर दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि ए आई सीसी के सदस्य दिनेश खोडनिया, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य दिनेश शर्मा, पूर्व जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा थे।  समारोह को मण्डल अध्यक्ष केशव लाल खराडी, बसन्त कुमार सोलवीया, थावरचन्द डामोर शंभु लाल खराडी, लिम्बात राम गरासिया ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी ने वयक्त किया। 

इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव गजेन्द्र कोठारी, उपाध्यक्ष कान्ति लाल पटेल,महासचिव पन्नालाल परमार,वरिष्ठ कांग्रेस नेता  कमला परमार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा अध्यक्ष दिनेश मीणा, प्रवक्ता गणेश मीणा, विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के युवा अध्यक्ष रवि भाव,पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार,उप प्रधान लवकुश  सालवी,ब्लॉक  कांग्रेस संगठन महासचिव मोहन लाल औदिच्य , कोषाध्यक्ष भरत जैन, जिला परिषद सदस्य विशल्या कोठारी,उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी, महासचिव प्रदीप भणात, रतन लिम्बात, बाबूलाल  अहारी, अजेय डामोर,मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष मोहन लाल मेघवाल,सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर, मोहसिन मकरानी, ब्लॉक कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष लक्ष्मण डामोर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वाणावत, लोकेश बसेर,पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहीम मकरानी, दामोदर लाल भणात, हरिसिंह राजपूत, सरपंच कल्पेश डामोर रमण भगोरा पुष्पा भगोरा, शारदा मीणा, टीना मीणा,रुपसिह फनात,सुरेश अहारी, देवीसिंह गरासिया, शारदा परमार, रमेश मीणा, किशोर भगोरा, बाबूलाल मीणा सहित बडी़ संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह का संचालन शान्ति लाल कलासुआ, अमृत लाल सालवी ने किया।