बिग ब्रेकिंग -कोरोना से संक्रमित हुए बिछीवाड़ा के व्यापारी की उदयपुर में मौत, कोविड के नियमानुसार उदयपुर में ही होगा अंतिम संस्कार
Total Views : 10,098
Zoom In Zoom Out Read Later Print

अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे म्रतक का फ़ोटो प्रतीकात्मक है।

न्यूज नेटवर्क फलासिया 

करीब 10 दिन पूर्व कोरोना से संक्रमित हुए बिछीवाड़ा के व्यपारी की आज अल सुबह मौत हो गई। कोरोना संक्रमित की मौत का झाड़ोल -फलासिया ब्लॉक का पहला मामला है। 

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार म्रतक को डायबिटीज की शिकायत थी। ऐसे में संक्रमण मरीज के फेफड़े में पहुँच गया था।  म्रतक का गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इधर म्रतक की सूचना मिलते ही बिछीवाड़ा सहित फलासिया में समाज सहित लोगो मे बीमारी का भय और शौक  की लहर फेल गई। 

म्रतक का अंतिम संस्कार कोविड के नियमानुसार उदयपुर में ही होगा। 

न्यूज फलासिया अपील करता है कि कोरोना जैसी महामारी को हल्के में न ले कर सोश्यल डिस्टसिंग की पालना करे। मास्क पहने ओर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। आज के हालात में झाड़ोल ओर फलासिया में व्यपारी सहित ग्रामीणों में लापरवाही देखने को मिल रही है।