अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर आईमा कार्यालय में अशोक नगर में हुआ देव यज्ञ।
Total Views : 231
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज़ 24/ राजुराम बिशनोई, पाली

पाली। अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया मीडिया एसोशिएशन जिला शाखा कार्यालय अशोक नगर पाली में #घर_घर_यज्ञ के तहत आज देवयज्ञ करके देश में शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की गई।

आईमा मीडिया प्रभारी राजूराम विश्नोई ने बताया कि देव यज्ञ में  अध्यक्ष घेवरचन्द आर्य, महामंत्री पुनमचन्द वैष्णव सपत्नीक मुख्य यजमान बने। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटी, आर्य भजनोपदेशक हुकमाराम बंजारा, और आर्य समाज के महेश बागड़ी ने ईश भक्ति का सुनाया।

यज्ञ के पश्चात आईमा मीडिया एसोशिएशन की और से घेवरचन्द आर्य, पुनमचन्द वैष्णव एवं ओमप्रकाश भाटी द्वारा हुकमाराम आर्य एवं महेश बागड़ी का स्वागत पट्टीका और साफा बंधवाकर बहुमान किया गया।