एनपी न्यूज़ 24/ गजेंद्र मालवीय, डेस्क
उदयपुर लोकसभा चुनाव लड़ रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के रिटायर्ड अधिकारी ताराचंद मीणा मे उपखंड क्षेत्र के बिछीवाडा चामुण्डा माता मन्दिर मे कार्यकर्ताओं को संंबोधित किया। मीणा तय समय अनुसार दोहपर 3.30 बजे चामुंडा माता मंदिर परिसर पहुंचे। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया। मीणा में चामुंडा माता मंदिर में दर्शन करके कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। पूर्व विधायक हीरालाल दंरागी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सहित सिसोदिया सहित कांग्रेस के स्थानीय नेताओ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मीणा ने कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए पुर्व की काग्रेस सरकार के काम गिनाए। इस दोहरान कांग्रेस के सरपंच उप सरपंच पुर्व मण्डल अध्यक्ष वर्तमान मण्डल अध्यक्ष कोल्यारी बिछीवाडा आमोड के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लोक अध्यक्ष पल्लु भाई जैन ने किया।